महाशिवरात्रि पर्व पर बम भोले की गूंज रही, शिवालयों में भगवान शंकर की आराधना को शिवभक्तों में भीड़ उमड़ी, कांवरियों ने भक्ति भाव से जलाभिषेक किया।
क्षेत्र अंतर्गत रमायन गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व पर पावन शिवलिंग का श्रृंगार व मेला का आयोजन किया गया। मंदिर पर अलसुबह से ही हाथों में पूजा की थाल सजाएं शिव भक्तों की भीड़ लगने लगी, मंदिर सेवाकर्मियों ने पुलिस बल की सहायता से आने वाले महिला-पुरुष भक्तो को कतारबद्ध ढंग से लगाया गया, सभी भक्तो ने पावन शिवलिंग के दर्शन व पूजा अर्चना की, इस बीच कई कांवरियों ने जलाभिषेक कर पुण्य प्राप्त किया। मंदिर परिसर व उसके आसपास मेला में सजे झूले, खिलोने, टिक्की, गोलगप्पे व मिट्टी के सामान आदि कई दुकाने/स्टाल का महिलाओं व बच्चो ने जमकर लुत्फ लिया, दोपहर बाद एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मंदिर पहुँचकर भगवान भोले शंकर की आराधना की और मंदिर व मेला परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंदिर सेवाकर्मियों समेत कई संभ्रांत जनो ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया।

इसी क्रम में बिधूना रोड़ स्थित छोला मंदिर व कस्बा के मिडिल स्कूल परिसर में स्थित नर्मदेश्वर मंदिर, मोहल्ला होमगंज में स्थित श्रीशिव भोले कुटीर आदि शिवालयों पर शिव भक्ति की धूम रही।
अतुल कुमार भरथना













