भरथना में ईद का त्यौहार धूमधाम और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। ईद को लेकर मुस्लिमों में काफी उत्साह रहा। क्षेत्र में ईद-उल-फितर की नमाज अमन और मोहब्बत के पैग़ाम के साथ अदा की गई। भरथना के ईदगाह में नमाज मौलाना फहीम रजा और हाफिज मोहम्मद अजीम संभली ने अदा कराई।

सुबह सवा आठ बजे शुरू हुई नमाज अदा करने बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। इस दौरान मौलाना फहीम रजा ने तकरीर में कहा कि ईद का त्योहार आपस में गले मिलने और गिले शिकवे भुलाकर मोहब्बत पैदा करने का बेहद अच्छा मौका है। अमन से रहें। एक दूसरे की बेहतरी के लिए दुआ करें। ईदगाह के बाहर भरथना पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रहा। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। यहाँ भरथना तहसीलदार राजकुमार भी मौजूद रहे। भरथना की ईदगाह के अलावा सराय वाली मस्जिद में ईद-उल-फितर की नमाज 8:30 बजे, बिरयन वाली मस्जिद में ईद-उल-फितर की नमाज 8:15 बजे, पाली खुर्द ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज 8:30 पर अदा की गई।

ईद की नमाज पर पालिका अध्यक्ष अजय यादव गुल्लू पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव सहित अन्य नेताओं ने दी मुबारकबाद
अतुल कुमार भरथना














