इटावा तीन रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन ठहराव और ओवर ब्रिज निर्माण की मांग को

इटावा : सांसद जितेंद्र सिंह दोहरे ने आज संसद सत्र के दौरान माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष उत्तर प्रदेश के इटावा रेलवे स्टेशन, भरथना रेलवे स्टेशन और अछल्दा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव तथा औरैया जनपद के कस्बा अछल्दा में रेलवे फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज ROB के निर्माण से जुड़ी जनहित की महत्वपूर्ण मांगें रखीं।
इस दौरान सांसद दोहरे ने इन तीनों स्टेशनों पर अतिरिक्त ट्रेनों के ठहराव की आवश्यकता पर जोर दिया, जिससे क्षेत्र की जनता को यात्रा सुविधा मिल सके। साथ ही, अछल्दा में रेलवे फाटक पर लगने वाली लंबी भीड़ और दुर्घटना के जोखिम को देखते हुए वहां रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण की तत्काल आवश्यकता भी रेखांकित की।












