कुसमी,बलरामपुर 19 जुलाई 2026। जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के विकासखंड कुसमी स्थित डाकघर में अब आम नागरिकों के लिए आधार कार्ड से संबंधित विभिन्न सेवाएं प्रारंभ हो गई हैं। अब क्षेत्र के लोगों को नया आधार कार्ड बनवाने, जन्मतिथि में सुधार, पता परिवर्तन सहित अन्य आवश्यक संशोधन के लिए दूर-दराज के केंद्रों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
डाकघर में आधार नामांकन व अपडेट की सुविधा शुरू होने से स्थानीय नागरिकों को समय की बचत होगी। आधार से संबंधित सभी कार्य निर्धारित प्रक्रिया के तहत किए जा रहे हैं।
डाक विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि आधार से जुड़े किसी भी कार्य के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी कुसमी डाकघर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।
“सुविधा भी, भरोसा भी – भारत सरकार की पहचान, आधार।”












