भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
कुसमी 30 मार्च 2025/ थाना कुसमी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी रेहान खान को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला थाना बगीचा, जिला जशपुर के अंतर्गत आता है, जहां पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे।
पीड़िता ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी रेहान खान पिता जसीम खान,उम्र 23 वर्ष निवासी करकली थाना कुसमी ने 2019 से 2024 तक लगातार शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी ने पीड़िता को बार-बार शादी का वादा किया, लेकिन हर बार “इस महीने करूँगा, अगले महीने करूँगा” कहकर टाल-मटोल करता रहा।

पीड़िता की शिकायत पर थाना बगीचा ने आरोपी के खिलाफ धारा 366 और 376(द) के तहत अपराध पंजीकृत किया और मामला थाना कुसमी को अग्रिम जांच के लिए सौंप दिया। जांच के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी की लगातार पतासाजी की और पता चला कि आरोपी अपने घर ग्राम पंचायत करकली में छिपा हुआ है।
कुसमी थाना बल ने मौके पर पहुंचकर आरोपी रेहान खान को गिरफ्तार किया और विधिक कार्यवाही के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी ललित यादव, एसआई डाकेश्वर सिंह, प्रधान आरक्षक प्रांजुल कश्यप, देवेन्द्र भगत, मनोज कुजूर, मनोज लकड़ा, और अनिल पैकरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।














