भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर/कुसमी 12 दिसबंर 2025: कुसमी धान मंडी में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कुसमी धान मंडी में अव्यवस्थित प्रबंधन और भीड़भाड़ भरे माहौल ने एक बार फिर बड़ा हादसा करा दिया। ग्राम केदली निवासी हरिमोहन एक्का (45 वर्ष) की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस विषय मे कुसमी तहसीलदार राकी एक्का से बात हुई तो वह बोले मृतक का पंचनामा बनाकर घर वाले के सौप दी गई है जिसमे मृतक के परिवार वालो को शासन की ओर से जो भी सहायता राशी होगी देनी का आश्वासन दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंडी परिसर में धान से भरा ट्रैक्टर ऊँचाई की ओर बढ़ रहा था। उसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और तेज़ रफ्तार में पीछे की ओर लुढ़कने लगा। इसी समय हरिमोहन एक्का धान की बोरी उठाने के काम में लगे थे। हादसा इतना तेज़ था कि वे संभल भी नहीं पाए और ट्रैक्टर के नीचे बुरी तरह दब गए।
🔻 लापरवाही फिर उजागर — किसान बोले, “मंडी में सिस्टम है ही नहीं!”
किसानों का कहना है कि मंडी में
वर्षों से खराब रास्ते
अव्यवस्थित भीड़भाड़
वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही
सुरक्षा मानकों की पूरी तरह अनदेखी
जैसी समस्याओं को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
🔻 पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा तैयार किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔻 किसानों की मांग तेज
हादसे की जिम्मेदारी तय की जाए
मंडी परिसर में सुरक्षा के उचित इंतज़ाम किए जाएं
वाहनों की आवाजाही के लिए अलग मार्ग बनाया जाए
किसानों में गुस्सा इस बात को लेकर भी है कि लगातार चेतावनी देने के बावजूद प्रबंधन चुप्पी साधे बैठा है।














