भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
सामरी,17 जुन 2025/ बलरामपुर जिले के सामरी पाठ में हुई यह दर्दनाक घटना जहां हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बॉक्साइड माइनिंग ठेकेदार त्रिलोक माइनिंग रिसोर्सेस के ट्रक ने एक परिवार की ज़िंदगी तबाह कर दी। मृतका सविता सोनवानी (उम्र लगभग 25 वर्ष) अपने पति संजय सोनवानी और पांच महीने के मासूम बच्चे के साथ बरसात के मौसम में धान बीज खरीदारी के लिए कुसमी ब्लॉक जा रही थी।
जामटोली घाट मोड़ के पास अचानक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में सविता ट्रक के पिछले दो टायर के नीचे आ गईं और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, मासूम बच्चे को सिर और शरीर के हल्के-फुल्के चोटें आईं, जबकि पति संजय सोनवानी भी घायल हुए हैं।

ग्रामीणों की मदद से घायल परिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सविता को मृत घोषित कर दिया। मृतका के पीछे तीन छोटे बच्चे और पति हैं।














