भरथना रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल से बंद ट्रेनों के ठहराव बहाली व आगरा- लखनऊ सुपरफास्ट इण्टरसिटी ट्रेन के स्थान पर अन्य ट्रेन का ठहराव देने की मांग को लेकर व्यापारियों, समाजसेवियों समेत भाजपा नेताओं द्वारा ज्ञापन पत्र दिया |
उ०प्र० उद्योग व्यापार मंडल भरथना द्वारा रविवार की शाम को स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार को सौपा गया, रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को संबोधित ज्ञापन पत्र में बताया गया कि गंगा पुल पर मरम्मत कार्य के कारण आगरा-लखनऊ इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन का आगामी 30 अप्रैल तक रूट बदलने से स्थानीय व्यापारियों समेत अन्य लोगो को लखनऊ व आगरा आने जाने में खासी परेशानी हो रही है। इसके स्थान पर दूसरी अन्य ट्रेन के ठहराव दिया जाए। इसके अलावा कोरोना काल के दौरान मुरी, महानंदा, संगम व लिंक एक्सप्रेस के ठहराव अब तक बहाल नही होने से क्षेत्रवासियों को रेल आवागमन के लिए आसपास के स्टेशनों की दौड़ लगानी पड़ रही है। आम जन हित मे उपरोक्त ट्रेनों के ठहराव बहाल किए जाए। ज्ञापन पत्र देने वालो में व्यापारी नेता विमल पोरवाल बंटी, व्यपारी नेता रज्जन पोरवाल,छुन्नी पोरवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रताप बंटू गौर,बोबी पोरवाल, देवाशीष चौहान,दरविंदर सिंह,सुरेंद्र कुमार,रवि गुप्ता, अतुल गुप्ता आदि मौजूद रहे














