No Result
View All Result
कुसमी,बलरामपुर 10 अप्रैल2026/ सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के बारियों मंडल अंतर्गत ग्राम सिधमा का दौरा कर ग्रामीण जीवन की सादगी, आत्मनिर्भरता और प्रकृति से जुड़ाव को करीब से महसूस की।
इस दौरान उन्होंने खेतों में पहुंचकर ताज़ा खीरा तोड़ने का आनंद लिया और गौमाता का शुद्ध दूध ग्रहण किया। ग्रामीण परिवेश में बिताए इन पलों को उन्होंने बेहद सुकूनदायक और प्रेरणादायक बताया।

विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने कही कि यह अनुभव केवल व्यक्तिगत संतोष देने वाला नहीं था, बल्कि गांवों की असली ताकत को भी उजागर करता है। किसानों की मेहनत, उनकी सरल जीवनशैली और प्रकृति के साथ उनका गहरा सामंजस्य देश की समृद्धि की नींव है।

उन्होंने आगे कही कि हमारा ग्रामीण भारत ही हमारी संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भरता का आधार है। किसानों के परिश्रम और समर्पण से ही देश मजबूत और समृद्ध बनता है।
No Result
View All Result