काठमांडू। नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बीच राहत और बचाव अभियान में एक बड़ी उम्मीद जगी है। बाढ़ के 9 दिन बाद सुरंग के अंदर फंसे दो मजदूरों को रेस्क्यू टीमों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों मजदूरों को आज सुबह सुरंग से बाहर निकाला गया। इस खबर के सामने आने के बाद राहत एवं बचाव अभियान में जुटी टीमों के बीच भी उम्मीद बढ़ी है।
बताया जा रहा है कि बाढ़ के बाद सुरंग के अंदर कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही थी। दो मजदूरों के जिंदा मिलने के बाद अब संभावना जताई जा रही है कि सुरंग के अंदर कुछ और लोग भी सुरक्षित हो सकते हैं। रेस्क्यू टीमें सुरंग के भीतर लगातार तलाश अभियान चला रही हैं।
नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 1,282 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5,300 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।

रेस्क्यू टीमों के लिए सुरंग से दो मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालना एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। अब बचाव दल का पूरा ध्यान सुरंग के अंदर संभावित रूप से फंसे अन्य लोगों की तलाश पर है।
हालांकि, आपदा के नौ दिन बाद दो लोगों के जिंदा मिलने से लापता लोगों के परिवारों में भी उम्मीद की किरण जगी है। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।













