अमेरिकी अदालत ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने जेल की सजा सुनाई है।
उन पर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप था।
अमेरिकी जांच एजेंसियों के मुताबिक, निखिल गुप्ता ने पन्नू की हत्या के लिए एक व्यक्ति से संपर्क किया था, जिसे वह अपराधी समझ रहे थे। हालांकि, वह व्यक्ति अमेरिकी जांच एजेंसी का मुखबिर निकला। उसने साजिश की जानकारी अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों को दे दी।
इस मामले की जांच में भारतीय नागरिक विकास यादव का नाम भी सामने आया। FBI ने दावा किया कि विकास यादव का संबंध भारत की विदेशी खुफिया एजेंसी रॉ से था। अमेरिकी एजेंसियों ने इस साजिश में रॉ की भूमिका होने का भी आरोप लगाया है।
वहीं, गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत सरकार, NSA अजित डोभाल और रॉ के पूर्व प्रमुख सामंत गोयल के खिलाफ अमेरिका में अलग मुकदमा दायर किया है। भारत सरकार इन आरोपों को खारिज कर चुकी है।