
थाना बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा अहेरीपुर मैं चला रहे झोलाछाप क्लीनिक पर आज नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ यतेंद्र राजपूत ने छापा मारा जिससे कसवा व ग्रामीण क्षेत्र के डॉक्टरों में हड़कंप मचा हुआ है जिसके चलते कसवा अहेरीपुर में आज एक क्लीनिक ए के विश्वास उर्फ अरुण कुमार विश्वास का खुला पाया । वहीं जब डॉक्टर ए के विश्वास किसी प्रकार का कोई रजिस्ट्रेशन या कोई डिग्री ना कोई डिप्लोमा दिखा सके जिसके चलते नोडल अधिकारी ने क्लीनिक बंद कराकर तत्काल में सील किया ।












