
कल दिनांक 25/05/2025 दिन रविवार को समय 11:00 बजे देश के यशस्वी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की “मन की बात” कार्यक्रम का संबोधन होगा जिसको महेवा मंडल के समस्त शक्ति केंद्र व सभी बूथों पर सुना जाएगा और उसकी फोटो नमो ऐप व सरल ऐप पर अपलोड करना है। सभी प्रबुद्ध जनों से भी निवेदन है कि वह यशस्वी प्रधानमंत्री जी के विचार अवश्य सुनें। उक्त जानकारी “मन की बात” कार्यक्रम के संयोजक अवनीन्द्र कुमार दुबे ने दी।






