भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर 30 दिसम्बर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में जिले के किसानों से निर्धारित नियमों के अनुसार धान की खरीदी की जा रही है।
अब तक जिले की 49 सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों से कुल 10,38,492 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी केंद्र कपिलदेवपुर में 16,990.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। वहीं बादा में 11,014.80, कुसमी में 19,180.20, जवाहरनगर में 11,063.20, कामेश्वरनगर में 44,170.80, कोदवा में 6,066.80 तथा गोपालपुर में 15,952.80 क्विंटल धान की खरीदी हुई है।
इसी प्रकार भेंडरी में 9,032.80, चांदों में 32,859.20, जमड़ी में 42,473.60, जिगड़ी में 9,727.60, जोकापाट में 5,094.80, डूमरपान में 22,954, डिण्डों में 29,465.60, डीपाडीह में 13,994.80, डोंगरो में 14,178.40 और गांजर में 9,671.20 क्विंटल धान की खरीदी दर्ज की गई है।
त्रिकुण्डा में 27,643.60, बगरा में 17,100, तातापानी में 21,067.20, धंधापुर में 29,960, डौरा में 18,176.40, पस्ता में 11,321.60, बड़कागांव में 32,057.60, बरतीकला में 26,356, बरदर में 18,136.80, आरा में 9,060.80 तथा बरियो में 28,003.60 क्विंटल धान किसानों से खरीदा गया है।
इसके अलावा बलंगी में 18,124.40, बलरामपुर में 32,472.80, बसंतपुर में 28,841.20, भुलसीकला में 8,901.60, भंवरमाल में 34,486, रामानुजगंज में 21,806.80, महाराजगंज में 35,282.40, महावीरगंज में 17,408.40, विजयनगर में 31,012.40, रघुनाथनगर में 20,957.20 और रनहत में 19,212.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।
राजपुर में 40,596.80, दोलंगी में 16,488, रामचन्द्रपुर में 14,584.40, रामनगर में 27,256.80, वाड्रफनगर में 17,345.20, स्याही में 18,096, विरेन्द्रनगर में 31,666.40, सरना में 21,756, सेवारी में 23,500 तथा सामरी में 5,980.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी कार्य को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा है, जिससे किसानों को समय पर समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके।














