पड़ोसी की PM आवास की निर्माणाधीन दीवार गिरने से एक महिला व उसके दो अबोध बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए, मलवे में दबे घायलों को बमुश्किल निकालकर आनन फानन में पुलिस वाहन से इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, घायल महिला को जिला अस्पताल रैफर किया गया।

भरथना कस्बा के मोहल्ला ब्रजराज नगर में रविवार की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे सियादुलारी पत्नी स्व0 राजाराम के घर की छत पर निर्माणाधीन दीवार अचानक भरभरा कर पड़ोसी की टीन पर भरभरा कर गिरने से हड़कंप मच गया, हादसे में टीन शेड के नीचे बैठी अंजली (25) पत्नी उत्तम कटियार व उसकी पुत्री अवनि (3) व तीन माह का पुत्र ध्रुव समेत दो ननद आरती (17), मिनी (18) पुत्री वीरेंद्र कटियार दब कर घायल हो गई, दीवार गिरने से चीख पुकार सुनकर मोहल्लावासी मौके की तरफ दौड़ पड़े और दबे घायलों को निकालने में जुट गए,मौके पर मौजूद लोगों ने टीन शेड से गिरी दीवार की ईंटें हटाने आदि कवायद के 15 मिनट बाद घायलों को निकाला गया।
घायल आरती, मिनी ने बताया की पड़ोसी के घर की छत पर निर्माणकार्य चल रहा था, अचानक निर्माणाधीन दीवार मेरे घर की टीन शेड पर गिर पड़ी, जिससे टीन शेड के नीचे बैठी भाभी व उनके दो बच्चो समेत हम लोग दब गए और घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस के वाहन से सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने बताया कि अंजली के कंधे व कमर में गहरी चोट होने के कारण जिला अस्पताल रैफर किया है, शेष की मरहम पट्टी कर घर भेज दिया गया।
घायल स्थल का ASP ग्रामीण सतपाल सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान, इंस्पेक्टर क्राइम अरिमर्दन सिंह, चौकी इंचार्ज शमशुल हसन आदि ने मौका मुआयना किया।
संवाददाता
अतुल कुमार भरथना














