• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

थाना सनावल पुलिस ने गौ हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार, दो फरार..

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
September 18, 2024
in Latest News, छत्तीसगढ़
0
थाना सनावल पुलिस ने गौ हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार, दो फरार..
0
SHARES
38
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली

सनावल, 18 सितंबर 2024/ थाना सनावल पुलिस ने गौ हत्या के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 48/24 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. पीर मोहम्मद (45 वर्ष) – निवासी कोरवा पारा, डिंडो, थाना त्रिकुंडा

2. सलीम अंसारी (38 वर्ष) – निवासी कोरवा पारा, डिंडो, थाना त्रिकुंडा

3. आमिर अंसारी (20 वर्ष) – निवासी कोरवा पारा, डिंडो, थाना त्रिकुंडा

घटना का विवरण: 13 सितंबर 2024 की शाम को, ये तीनों आरोपी और उनके साथी जावेद अंसारी और इम्तियाज अंसारी मिलकर ग्राम चैनपुर के चोरपनिया बांध के पास एक बछड़े की हत्या कर गौ मांस को आपस में बांट रहे थे। हत्या के बाद, उन्होंने बछड़े की चमड़ी और अन्य अंगों को बांध के पानी में फेंक दिया।

https://bharattv24x7.com/wp-content/uploads/2024/09/VID-20240918-WA0019.mp4

रविवार की सुबह जब ग्रामीण जंगल में मवेशी चराने गए, तो उन्होंने बांध के पानी में बछड़े के अंगों को तैरते हुए देखा और पास में हत्या के निशान भी मिले। इस घटना की जानकारी गांव में तेजी से फैल गई।

https://bharattv24x7.com/wp-content/uploads/2024/09/VID-20240918-WA0020.mp4

पुलिस की कार्रवाई: 16 सितंबर को सूचना मिलने पर, निरीक्षक अजय साहू ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर जाकर सबूत इकट्ठा किए। पूछताछ में ग्रामीणों से पता चला कि इम्तियाज अंसारी ने कुछ दिन पहले बछिया खरीदी थी। उस दिन बछड़ा घर पर नहीं था और उसका रंग फेंकी गई चमड़ी से मेल खा रहा था।

जब पुलिस ने संदेहियों के घरों पर दबिश दी, तो आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पीर मोहम्मद ने कहा कि उन्होंने बछड़ा झारखंड बेच दिया है। लेकिन कड़ी पूछताछ के बाद, आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मिलकर बछड़े की हत्या की थी।

हथियार की बरामदगी: आरोपियों ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और टंगिया को डिंडो के जंगल में छिपा दिया था। पुलिस ने मेमोरेंडम कथन के आधार पर इन हथियारों को बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर रामानुज गंज जेल भेजा गया है।

फरार आरोपी: जावेद अंसारी और इम्तियाज अंसारी घटना के बाद से फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विशेष भूमिका: इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक अजय साहू, उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, सहायक उप निरीक्षक गौटिया राम मरावी, और आरक्षक विजय सरुता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की, जिससे स्थानीय समुदाय में पुलिस की छवि मजबूत हुई है।

इस मामले ने ग्रामीणों में चिंता पैदा की है और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वे फरार आरोपियों को जल्द पकड़ेगी।

Previous Post

मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणा, छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में खुलेंगे अन्नपूर्णा दाल भात केन्द्र…

Next Post

वजन त्योहार: आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता..

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post
वजन त्योहार: आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता..

वजन त्योहार: आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
लखनऊ से बड़ी खबर: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन

लखनऊ से बड़ी खबर: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन

May 13, 2026

प्रतीक यादव का लखनऊ में आकस्मिक निधन

May 13, 2026
शराब के नशे में निर्दयी पिता ने मासूम को जमीन में पटका, मौत

शराब के नशे में निर्दयी पिता ने मासूम को जमीन में पटका, मौत

May 13, 2026
स्कूल बस नाले में लटकने से मचा हड़कम्प, सकरा मार्ग बना हादसा का कारण 

स्कूल बस नाले में लटकने से मचा हड़कम्प, सकरा मार्ग बना हादसा का कारण 

May 12, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7