• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home छत्तीसगढ़

भूमि पूजन कर खेतों मे बीजों का रोपण किया गया

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
May 3, 2022
in छत्तीसगढ़
0
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

*जैविक खाद का उपयोग करने की शपथ ली गयी*

बलौदाबाजार
आज 3 मई अक्षय तृतीया के अवसर पर आज बलौदाबाजार जिले मे धरती माँ की पूजा अर्चना कर माटी पूजन दिवस मनाया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों द्वारा भूमि पूजन कर खेतों मे बीजों का रोपण किया गया।इसके साथ ही जैविक खेती को बढावा देने शपथ भी ली गयी। इस अवसर पर किसानों को जैविक वर्मी कम्पोस्ट खाद का वितरण भी किया गया।
अक्षय तृतीया के अवसर पर किसानों के साथ जनप्रतिनिधियों ने गौठानो मे पहुंचकर माटी पूजन किया।बीजों का रोपण किया।इस अवसर पर रसायनिक खादों का उपयोग कम कर जैविक खाद का उपयोग करने की शपथ ली गयी।
आज भाटापारा विकासखंड के ग्राम कडा़र मे आयोजित माटी पूजन दिवस पर उपस्थित किसानों को कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा ने जैविक खाद का उपयोग करने की शपथ दिलाई। उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि आज अक्षय तृतीया है और हम किसान नये फसल बोने की तैयारी प्रारंभ करते है।यह परंपरा सदियों पुरानी है,पर हम भुल रहे थे।जिसे पुनः जीवित करने का काम मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल कर रहे है।हम कितने ही आधुनिक बन जायें पर हमे अपनी परंपरा और संस्कृति को नही भुलना चाहिए। रसायनिक खादों से निर्मित खाद्य पदार्थ खाकर हम बीमार होते जा रहे है।जिसे दुर करने जैविक वर्मी कम्पोस्ट खाद खेतों मे डाला जायेगा।जिससे उर्वराशक्ति बढ़ेगी और उत्पादन भी बढ़ेगा।आज गौठानो के माध्यम से लघु कुटीर उघोगो को बढावा दिया जा रहा है। लगभग 13 हजार महिलाओं को गौठानो मे काम मिला है। जैविक खाद बनाने, हल्दी,मिर्ची,धनिया और साग सब्जी उगाने का काम महिलाये कर रही है।आत्मनिर्भर बन रही है। मुख्यमंत्री का सपना है कि छत्तीसगढ़ का किसान खुशहाल और आत्मनिर्भर बने। हमारी संस्कृति हमारी परंपराओं से हमे जाना पहचाना जाये।साथ ही देश विदेश में नाम हो।आर्थिक रूप से समृद्धशाली बने।इसके लिये लगातार प्रयास किया जा रहा है।आज अक्षय तृतीया को हम किसान अपनी नयी खेतीबाड़ी की शुरुआत करते है।जिसके लिये खेतों मे धरती माँ की पूजा करते है।धीरेधीरे यह परंपरा विलुप्त हो रही थी।जिसे पुनः जीवित करने का प्रयास मुख्यमंत्री द्वारा किया जा रहा है।जिसके लिये यह आयोजन किया गया है.
इसी तरह ग्राम मोहतरा मे पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेष नितिन त्रिवेदी ने किसानों को शपथ दिला खेत मे बीजो का रोपण किया।उन्होंने कहा कि हमारे युवा हमारी प्राचीन संस्कृति और परंपरा को भुल रहे थे।जिसे पुनः जीवित करने का काम मुख्यमंत्री भुपेश बघेल कर रहे है।हम कितने बडे़ आदमी बन जाये पर अपनी संस्कृति परंपराओं को नही भुलना चाहिए।यह संस्कृति और परंपरा हमारे मानव समाज के प्रतीक है जो हमे आपस मे जोड़ने का काम करती है।मुख्यमंत्री भुपेश बघेल हम छत्तीसगढ़ वासियों को इसी संस्कृति और परंपरा को पुनर्जीवित कर पूरे छत्तीसगढ़ वासियों को जोड़ने का काम कर रहे है।
कलेक्टर श्री डोमनसिंह ने भी किसानों से अपील करते हुए कहा कि जैविक खाद का उपयोग अवश्य करे।हमे हमारी माटी,बोली,भाषा व संस्कृति को नही भूलना चाहिए।बच्चे अंग्रेजी अवश्य पढ़े पर हम छत्तीसगढ़ वासियों को अपनी बोली अपनी संस्कृति को हमेशा याद रखना और उसे मानना चाहिए।माटी पूजन दिवस के अवसर पर किसानों को वर्मी कम्पोस्टखाद का वितरण किया गया। इसके साथ ही अतिथियों द्वारा गौठान मे महिला उघमियो द्वारा बनाये जा रहे लघु कुटीर उघोगो के माध्यम से हल्दी धनिया भी खरीदा गया।ग्राम कडा़र मे कृषि औजार बनाने का कार्य प्रारंभ किया गया है

*आत्माराम पटेल जिला ब्यूरो बलौदा बाजार भारत टीवी*

Previous Post

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों की उपस्थिति में गौठानों में मनाया गया माटी पूजन दिवस’

Next Post

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0

Dapoxetine Priligy : Dosage et Informations Essentielles

February 15, 2026

Igf 1 Lr3 Acetato en el Culturismo: Beneficios y Consideraciones

February 15, 2026

Hypoxieorientiertes Training: Steigern Sie Ihre Leistung mit Erythropoietin

February 15, 2026
शंकरगढ़: चार किलो से अधिक गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग अभिरक्षा में

शंकरगढ़: चार किलो से अधिक गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग अभिरक्षा में

February 15, 2026

Recent News

Dapoxetine Priligy : Dosage et Informations Essentielles

February 15, 2026

Igf 1 Lr3 Acetato en el Culturismo: Beneficios y Consideraciones

February 15, 2026

Hypoxieorientiertes Training: Steigern Sie Ihre Leistung mit Erythropoietin

February 15, 2026
शंकरगढ़: चार किलो से अधिक गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग अभिरक्षा में

शंकरगढ़: चार किलो से अधिक गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग अभिरक्षा में

February 15, 2026

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7