उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में खुद को मृत दिखाकर कोर्ट की सजा से बचने के लिए एक व्यक्ति ने खौफनाक साजिश रच डाली।
आरोपी ने अपनी मौत का नाटक करने के लिए नेत्रहीन राजपाल की हत्या करवा दी। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए उसका सिर गंगा नदी में बहा दिया और धड़ कुएं में फेंक दिया।
हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने अपनी पत्नी से शव की पहचान भी करवाई और गांव के 9 लोगों के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज करवा दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि जिस व्यक्ति को मृत बताया जा रहा था, वह जिंदा है और उसी ने पूरी साजिश रची थी।
पुलिस ने मुख्य आरोपी विनोद उर्फ बाबा, उसकी पत्नी पूजा, सास सुमित्रा, बेटे आदित्य, रिश्तेदार मनोज और कुंवरपाल समेत हत्या में शामिल विकास और राजपाल को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि विनोद बाबा पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। वह कोर्ट की सजा से बचने के लिए अपनी मौत का फर्जी मामला तैयार करना चाहता था।













