भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर/शंकरगढ़ 8 सितंबर 2025 :- जंगल में मवेशी चराने गई युवती के साथ जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। इतना ही नहीं, आरोपी ने घटना के बाद भी पीड़िता का पीछा कर उसके साथ गाली-गलौज व अश्लील हरकत की थी। मामला प्रकाश में आने के बाद थाना शंकरगढ़ पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया।
घटना का सिलसिला :-
पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि दिनांक 3 सितंबर 2025 की दोपहर वह मवेशी चराने गोलाडिपा बजरमारा जंगल गई थी। उसी दौरान गांव का सतेश्वर पहाड़ी कोरवा (उम्र 25 वर्ष, निवासी पोड़ीकला) आया और उसे जबरन झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा।
घटना से सहमी पीड़िता ने घर लौटकर चुप्पी साध ली। लेकिन आरोपी का हौसला इतना बढ़ा कि 4 सितंबर को जब पीड़िता अपनी बहन के साथ भरतपुर बाजार से लौट रही थी, तब रास्ते में फिर उसने उनका पीछा किया। आरोपी ने पीड़िता से छेड़छाड़ की, अभद्र बातें कहीं और अश्लील हरकत करते हुए कहा कि वह दोबारा गलत काम करेगा।
घरवालों से चर्चा के बाद दर्ज कराई रिपोर्ट :-
घटना की जानकारी पीड़िता ने डर की वजह से पहले किसी को नहीं दी। लेकिन बाजार से लौटने के बाद उसने अपनी बहन और परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिवार की सलाह पर 7 सितंबर 2025 को थाना शंकरगढ़ पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की कार्रवाई :-
रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 122/2025 धारा 64, 351 (2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना में आरोपी सतेश्वर के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया।














