शंकरगढ़,बलरामपुर 10 फरवरी 2026/ शंकरगढ़ विकासखंड के जनपद सभा कक्ष में आयोजित स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन में सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा शामिल हुईं। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में जनप्रतिनिधिगण, भारतीय जनता पार्टी के मंडल पदाधिकारीगण, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की सशक्त कड़ी मानी जाने वाली मितानिन बहनों की सक्रिय एवं सराहनीय उपस्थिति रही।
सम्मेलन के दौरान क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण एवं ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर मितानिन बहनों की समस्याओं, उनके अनुभवों व सुझावों को गंभीरता से सुना गया सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने हेतु निरंतर प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं और इनके योगदान से ही योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।















