SIR पीडीए को खत्म करने की सोची समझी साजिश – इटावा सांसद
भरथना: आपको बताते चलें रविवार को जवाहर रोड स्थित अवध गार्डन में समाजवादी पार्टी द्वारा नगर व ब्लाक स्तरीय मतदाता पुनरीक्षण SIR कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य की अध्यक्षता में हुआ। जिसको सम्बोधित करते हुए सपा सांसद जितेन्द्र दोहरे ने कहा कि SIR पीडीए को खत्म करने की सोची समझी साजिश है। इसलिए सभी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, प्रभारी, बीएलए समेत मतदाता SIR को गम्भीरता से लें। अगर आप अपना SIR फार्म भरकर कारण वश जमा नहीं कर सके तो आप मतदाताधिकार का प्रयोग नहीं कर पायेंगे। SIR कार्यशाला को दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, विधायक राघवेन्द्र गौतम,पूर्व मंत्री श्रीकृष्ण यादव, पूर्व मंत्री अशोक यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, पूर्व चैयरमैन फुरकान अहमद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बण्टी, जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया,अजय यादव, प्रदेश सचिव अनीता दिवाकर ने अधिक से अधिक SIR फार्म भरकर जमा कराने की पुरजोर अपील की। सपा के SIR जिला प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने बताया कि SIR फार्म भरते समय पूर्णतया सावधनी बरतें। बीएलओ से आवेदन की दो प्रतियां प्राप्त करें तथा आवेदन जमा करते समय बीएलओ से एक प्रति पर प्राप्ति हस्ताक्षर अवश्य करा लें। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष की आयु वाले नये मतदाता सम्बन्धित बीएलओ से नया फार्म प्राप्त कर अपना नवीन मतदाता आवेदन भी अवश्य करा लें। SIR फार्म भरते समय यदि कोई प्रविष्टि समझ में नहीं आती है, तो उसके लिए सम्बन्धित बीएलओ का सहयोग लें,आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि न करें। बैठक में आधार यादव, पूर्व सभासद रोहित यादव,टिंकू,निहालुद्दीन, बृजेश यादव मुनुआ सहित कई बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं का समाजवादी पार्टी के कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार की जाने वाली अनदेखी के कारण गहरा रोष देखने को मिला। इससे पूर्व अतिथियों का अंगवस्त्र ओढाकर स्वागत सम्मान किया। कार्यशाला के दौरान जिला पंचायत ससदस्य पुष्कर सिंह यादव, पवन यादव, प्रताप वर्मा, नीरज यादव, पम्मी यादव, रोहित यादव, मोहित यादव, रामपाल यादव, विवेक यादव, सुरेन्द्र यादव पप्पू सहित सैकडों पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।













