भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर जिले की ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने और उन्हें नई पहचान देने के प्रयासों के तहत जिला बलरामपुर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा एवं वनमण्डलाधिकारी आलोक बाजपेयी ने आज ग्राम पंचायत डीपाडीह सामंत सरना,पुरातात्विक स्थल का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्थल के विकास और संरक्षण हेतु संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

🏯 प्राचीनता को मिला प्रशासनिक सरोकार!
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंदिर परिसर, प्राचीन मूर्तियों, शिलालेखों, स्थापत्य अवशेषों और प्राकृतिक क्षेत्र का सूक्ष्म अध्ययन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि स्थल की नियमित सफाई, जानकारीपूर्ण संकेतक, तथा आवश्यक पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएं ताकि यह धरोहर सुरक्षित भी रहे और आकर्षक भी बने।
🛡️ संरक्षण के साथ सौंदर्यीकरण की दोहरी तैयारी!
कलेक्टर ने कहा कि पुरातात्विक अवशेषों को नुकसान पहुँचाने वाले प्राकृतिक अवरोधों को हटाया जाए तथा स्थल की रखरखाव व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से रानी तालाब के सौंदर्यीकरण पर बल देते हुए कहा कि इसे पर्यटन के अनुकूल स्वरूप दिया जाए।
🌄 पर्यटन और आजीविका — दोनों का बनेगा केंद्र!
कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने कहा कि सामंत सरना, जहां इतिहास और आस्था का संगम होता है, वह न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि अगर रणनीतिक रूप से विकास किया जाए, तो यह स्थल स्थानीय लोगों के लिए आजीविका का सशक्त केंद्र बन सकता है।













