इटावा। जनपद में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) के अवसर पर जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से तहसील भरथना पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। जिलाधिकारी और एसएसपी ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि जन शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर शिकायत का न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाना रहा।

प्रशासन का कहना है कि ऐसे समाधान दिवस के माध्यम से लोगों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर उन्हें राहत देने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।













