भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियो द्वारा पत्रकार से बदसलूकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा
घटना को लेकर पत्रकारों में रोष अनशन पर बैठेंगे
bharattv24x7
भरथना: भाजयुमो पदाधिकारियो द्वारा पत्रकार से बदसलूकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा मीडियाकर्मियों ने प्रभारी निरीक्षक से मिलकर रोष जताया |बुधवार को कोतवाली कार्यालय में एसएचओ देवेंद्र सिंह से वरिष्ठ पत्रकारों ने मिलकर खबर संकलन के दौरान भाजयुमो पदाधिकारियो द्वारा पत्रकार का मोबाइल छीनने और धमकाने पर विरोध दर्ज कराया।वरिष्ठ पत्रकार सैयद शाकिर अली, सुबोध श्रीवास्तव, प्रमोद गुप्ता, संजय शुक्ला ने बताया कि मीडियाकर्मी से बदसलूकी मामले के दोषी भाजयुमो पदाधिकारियो के खिलाफ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी समेत भाजपा प्रदेश व जिला स्तर के वरिष्ठ नेताओं को जल्द अवगत कराया जाएगा
इस दौरान अतुल कुमार,नवनीत शर्मा, जीशान अख्तर, संदीप पाल, ऋषि यादव आदि मीडियाकर्मी मौजूद रहे | बताते चले कि मंगलवार की शाम को कस्बा के बालूगंज में कार सवार कानपुर देहात के भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सत्यम चतुर्वेदी व दूसरी कार में सवार भाजयुमो औरैया जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर की बाइक सवार अज्ञात युवकों से वाहन में कट मारने को लेकर वाद विवाद की घटना को कवरेज के लिए मौके पर पत्रकार अतुल कुमार के पहुँचने पर दोनों पदधिकारियो द्वारा अपने साथियों की मौजूदगी में उनका मोबाइल छीनकर बदसलूकी की। दूसरे दिन जब पत्रकार ने इस धटना को लेकर औरैया भाजपा जिला अध्यक्ष से फोन पर बात कि तो उन्होंने बताया घटना की हमें कोई जानकारी नहीं है जिसकी चर्चा दूसरे दिन भी समूचे नगरवासियों में जोरो पर है।













