उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में कानून-व्यवस्था से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। घर-घर जाकर तलवारें बांटने के आरोप में हिन्दू रक्षा दल (HRD) के 10 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 8 तलवारें बरामद की गई हैं। गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं की पहचान
कपिल कुमार, श्याम प्रसाद, अरुण जैन, रामपाल, अमित सिंह, अमित कुमार, अमित अरोरा, मोहित सिंह, देवेंद्र बघेल और उजाला सिंह के रूप में हुई है।
दहशत फैलाने का वीडियो 👇
पुलिस के मुताबिक, तलवारों का प्रबंध HRD के अध्यक्ष पिंकी चौधरी द्वारा किया गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लिया और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।
अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक शांति भंग करने और अवैध हथियारों के वितरण जैसे मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि तलवारें कहां से लाई गईं और किस उद्देश्य से बांटी जा रही थीं।
पुलिस के द्वारा आरोपियों को किया गया गिरफ्तार का वीडियो 👇
इस कार्रवाई के बाद इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।














