ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान बीएसएफ के जवान ने की हर्ष फायरिंग
इ
इटावा : ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान बीएसएफ के जवान ने की हर्ष फायरिंग हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति के पेट में लगी गोली गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिय आगरा रेफर किया गया गोली चलाने वाले बीएसएफ के जवान शेष कुमार यादव को पुलिस ने लिया हिरासत मेंगोली चलाने वाला बीएसएफ जवान जैसलमेर में है तैनात एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हर्ष फायरिंग करने वाले को हिरासत में ले लिया गया है और उसके असलहे को बरामद कर लिया गया है उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवान के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्यवाही कराई जाएगी
उन्होंने बताया कि मैरिज होम संचालकों को निर्देशित किया जा रहा है कि बुकिंग के समय बुकिंग करने वाले से शपथ पत्र लिया जाए कि उनके यहां आने वाले मेहमान असलहे का प्रयोग ने करें उन्होंने असलहा धारकों से अपील की है आपका शस्त्र आपकी सुरक्षा के लिय है न कि शक्ति प्रदर्शन के लिए, उन्होंने कहा कि शस्त्रों का शक्ति प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।













