• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Etawah News

कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक की मौत

Atul Kumar ( संवाददाता भरथना ) by Atul Kumar ( संवाददाता भरथना )
March 5, 2026
in Etawah News, Latest News, उत्तर प्रदेश
0
कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक की मौत
0
SHARES
91
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक की मौत

भरथना-बकेवर रोड पर ग्राम मोढ़ी के समीप गुरुवार दोपहर कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार सवार तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
कस्बा के मुहल्ला महावीर नगर निवासी कन्हैया पोरवाल (30) अपने मित्र आकाश सविता (25) के साथ गुरुवार सुबह लखना स्थित रिश्तेदारी में गए थे। वहां से दोनों बाइक से भरथना वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक भरथना-बकेवर रोड पर ग्राम मोढ़ी के पास पहुंची, तभी सामने से तेज गति से आ रही सफेद रंग की सिलेरियो कार ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक लगभग 10 फीट तक हवा में उछल गए और कार की छत से टकराकर दूर सड़क पर जा गिरे। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया गया कि दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। घटना की सूचना मिलते ही मृतक कन्हैया के पिता अरुण पोरवाल मौके पर पहुंचे और दोनों की पहचान अपने पुत्र कन्हैया व उसके मित्र आकाश के रूप में की। उन्होंने बताया कि वह कस्बे के मुख्य चौराहे पर हलवाई का ठेला लगाते हैं, जिसमें कन्हैया उनका हाथ बटाता था। समय मिलने पर वह कस्बे की एक सर्राफा दुकान पर भी काम करता था। वहीं आकाश सविता नाई का काम करता था। सुबह वह लखना स्थित अपनी रिश्तेदारी में गये थे। कन्हैया और उसका दोस्त भी वहां गया था। यह दोनों खाना खाकर हम लोगों के आने से एक घंटा पहले निकल आये थे और इनके साथ मोढ़ी के समीप यह हादसा हो गया।

दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही मुहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। आकाश के भाई चंदन और पिता सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं कन्हैया की मां संतोषी देवी, भाई मोहित सहित परिवार के अन्य सदस्य भी गहरे सदमे में हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्या और थाना प्रभारी विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कार सवार युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

Previous Post

होली पर दर्दनाक हादसा: सामरी रोड गोपातु में तेज रफ्तार कार ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छा मृत्यु की अनुमति

Atul Kumar ( संवाददाता भरथना )

Atul Kumar ( संवाददाता भरथना )

Next Post
सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छा मृत्यु की अनुमति

सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छा मृत्यु की अनुमति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
प्रेस क्लब कुसमी ने हिंडाल्को के जीएम से की शिष्टाचार भेंट

प्रेस क्लब कुसमी ने हिंडाल्को के जीएम से की शिष्टाचार भेंट

June 24, 2026
बलरामपुर : 24 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगी ग्राम सभा

बलरामपुर : 24 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगी ग्राम सभा

June 23, 2026
शंकरगढ़ : खाद, बीज और डीजल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

शंकरगढ़ : खाद, बीज और डीजल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

June 23, 2026
बलरामपुर: जनदर्शन में उमड़ी लोगों की भीड़, कलेक्टर ने सुनी समस्याएं

बलरामपुर: जनदर्शन में उमड़ी लोगों की भीड़, कलेक्टर ने सुनी समस्याएं

June 23, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7