No Result
View All Result
सामरी,बलरामपुर 04 मार्च 2026/ होली के दिन जिला बलरामपुर के सामरी रोड स्थित ग्राम गोपातु में एक सड़क हादसा हो गया। बुधवार शाम करीब 7:25 बजे मेन रोड पर पैदल जा रहे दो व्यक्तियों को एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल सामरी थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय प्रताप पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी।
घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास के लोगो से पूछताछ की जा रही है।
होली जैसे पर्व के दिन हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
No Result
View All Result