डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बच्चों को कॉपी-कलम वितरित किए गए
भरथना: सराय रोड भरथना स्थित प्राथमिक विद्यालय में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व पालिका अध्यक्ष हाकिम सिंह की अध्यक्षता में किया गया।इस अवसर पर बाबा साहेब के मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो को केंद्र में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम की शुरुआत गुरुजनों के सम्मान से हुई। प्रधानाचार्य शिव कुमार शाक्य, सह अध्यापिकाएं प्राची गुप्ता, गीता यादव, आरती, मीरा तथा नीलम को कलम भेंट कर सम्मानित किया गया और समाज में उनके योगदान की सराहना की गई। इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों को कॉपी और कलम वितरित की गई, जिससे वे शिक्षा के प्रति प्रेरित हों और बाबा साहेब के बताए मार्ग पर आगे बढ़ सकें।

इस दौरान बच्चों को बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और आदर्शों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिठाई वितरित कर आयोजन को उत्सवमय बनाया गया।कार्यक्रम के दौरान सभासद पम्मी यादव, रोहित यादव टिंकू, रहीश भाई भी उपस्थित रहे।













