• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Etawah News

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, कार चालक मौके से फरार

Atul Kumar ( संवाददाता भरथना ) by Atul Kumar ( संवाददाता भरथना )
July 9, 2026
in Etawah News, Latest News, उत्तर प्रदेश
0
तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, कार चालक मौके से फरार
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, कार चालक मौके से फरार

रोका की खुशियां मातम में बदली, कार की टक्कर से पिता की मौत

भरथना: समथर-वैहबा मार्ग पर बेलहर चौराहे के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक और उसकी बाइक कार के बोनट में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटते चले गए। इसके बाद कार सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड और पेड़ से टकराकर रुकी, तभी चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला असाबर निवासी पिंटू ने बताया कि उसका चचेरा भाई कल्लू (45) शुक्रवार को अपनी बेटी रीता के रोका समारोह के लिए कन्नौज, छिबरामऊ के ग्राम मिधौली जाना था उसी के लिए सामान खरीदने बेलहर चौराहे जा रहा था। जैसे ही वह बेलहर चौराहे के पास पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने लापरवाहीपूर्वक उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कल्लू और उसकी बाइक कार के बोनट में फंस गए और करीब 50 मीटर तक घिसटते रहे। बाद में कार साइन बोर्ड और पेड़ से टकराकर रुकी, जिसका फायदा उठाकर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल कल्लू को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भरथना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कन्नौज, छिबरामऊ के ग्राम मिधौली निवासी ग्राम मृतक के रिश्तेदार विक्रम ने बताया कि शुक्रवार को रीता का रोका समारोह होना था और कल्लू उसी की तैयारियों के लिए सामान लेने निकला था। पिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। मृतक अपने पीछे पत्नी मालती देवी, विवाहित बेटी विनीता, बेटी रीता, रंजन पुत्र अरुन को छोड़ गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य एवं थाना प्रभारी विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है।

Previous Post

बलरामपुर: रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर भड़की कांग्रेस, PM मोदी और CM विष्णुदेव साय का होगा पुतला दहन

Atul Kumar ( संवाददाता भरथना )

Atul Kumar ( संवाददाता भरथना )

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, कार चालक मौके से फरार

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, कार चालक मौके से फरार

July 9, 2026
बलरामपुर: रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर भड़की कांग्रेस, PM मोदी और CM विष्णुदेव साय का होगा पुतला दहन

बलरामपुर: रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर भड़की कांग्रेस, PM मोदी और CM विष्णुदेव साय का होगा पुतला दहन

July 9, 2026
कुसमी: जनहित के मुद्दों पर अब और तेज होगी आवाज, प्रेस क्लब ने प्रशासन से बढ़ाया समन्वय

कुसमी: जनहित के मुद्दों पर अब और तेज होगी आवाज, प्रेस क्लब ने प्रशासन से बढ़ाया समन्वय

July 9, 2026
कुसमी पुलिस का बड़ा खुलासा, सीरियल चोर गिरफ्तार! 25 लाख के जेवर, दो स्कूटी और चोरी का माल बरामद

कुसमी पुलिस का बड़ा खुलासा, सीरियल चोर गिरफ्तार! 25 लाख के जेवर, दो स्कूटी और चोरी का माल बरामद

July 9, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7