
देर रात लगभग साढ़े नौ बजे अच्छल्दा की तरफ से आ रही कन्टेनर ने एक टाटा मेक्स को टक्कर मार दी जिससे वह सड़क के किनारे नाले में जा गिरी l वहीं बाईक से जा रहे दो लोग भी एक्सीडेंट की चपेट में आने से घायल हो गये l घायल महिला ग्राम पुठियन, साम्हों थाना भरथना की थी जो घायल अवस्था में बाईक से निकल गईं l टाटा मेक्स में एक व्यक्ति अंदर फस गया था जिसे वहां मौजूद ग्रामीणों ने बाहर निकाला l टड़वा निवासी जिला पंचायत सदस्य रोहित गौतम ने एम्बुलेंस को फोन कर घायल युवक को सीएचसी महेवा भिजवाया l गाड़ी में मिले डीएल से युवक की पहचान निवासी जनपद औरैया ग्राम पड़ियापुरा अतुल कुमार पुत्र अरविन्द कुमार के रूप में हुई है












