• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home छत्तीसगढ़

प्रतापपुर में सरगुजा कमिश्नर ने ली विकासखंड स्तरीय समन्वय बैठक

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
June 3, 2022
in छत्तीसगढ़
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

शिवम कुमार तिवारी ब्यूरो सूरजपुर

सूरजपुर। सरगुजा कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र ने जिले के प्रतापपुर तहसील कार्यालय परिसर में विकास खंड के जनप्रतिनिधि, डीडीसी, बीडीसी, सरपंच और पंच की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन पंचायती राज व्यवस्था सुदृढ़ीकरण ग्राम स्वराज, ग्राम सुराज की परिकल्पना को साकार करने एवं राज्य शासन की योजनाओं का लाभ लेने विभाग के अधिकारियों द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। नगर पंचायत प्रतापपुर अध्यक्ष श्री कंचन सोनी, नगर पंचायत जरही अध्यक्ष श्री बीजू दाशन, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री संजू श्रीवास्तव एवं स्थानीय प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी जी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र में जाने से पहले कार्य योजना बनाएं एवं संबंधित सीईओ तथा विभाग के अधिकारियों को जानकारी दें तथा अधिकारियों व प्रतिनिधियों के बीच आपस में तालमेल बनाएं जिससे बेहतर कार्य किया जा सके एक स्वास्थ्य परंपरा की आदत डालने प्रोत्साहित किया। उन्होंने अधिकारी, कर्मचारियों को मुख्यालय में निवास कर बेहतर कार्य करने निर्देशित किया।
उन्होंने अपने-अपने ग्राम पंचायतों को मजबूत करने के लिए सहयोग प्रदान करने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं को गंभीरता से सुने और उनका समाधान भी करते जाएं आपसी समन्वय से गांव के विकास कार्य में सहभागी बने। गांव का विकास होगा तो लोगों को रोजगार मिलेगा आर्थिक रूप से लोग मजबूत बनेंगे। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नरवा, गुरवा, घुरूवा बाड़ी योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, प्राकृतिक आपदा के तहत आरबीसी 6-4 और अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी विभाग को समन्वय कर टीम भावना से कार्य करने प्रेरित कर परिवार की तरह भाईचारा की भाव से शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने आग्रह किया।
उन्होंने अधिकारियों प्रतिनिधियों को कर्मठता, संवेदनशीलता के साथ सेवा करने कहा क्योंकि मानव सेवा ही सच्ची धर्म है सोच लेकर कार्य करना है। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को सरकार की व्यवस्थाओं में योगदान देकर अपना गांव अपना राज के तहत बेहतर कार्य कर सुशासन, ग्राम स्वराज, ग्राम स्वराज एक पहल के तहत कार्य करना सुनिश्चित करना होगा। आर्थिक एवं सामाजिक आजादी को प्राप्त कर सकेंगे।
कमिश्नर ने गांव की स्व सहायता समूह की महिलाओं को गोठान में विभिन्न गतिविधियों करने के लिए साथ ही चारागाह, बाड़ी विकास, मछली पालन से अतिरिक्त आमदनी अर्जित करने की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने गोठान में मछली पालन के ज्यादा से ज्यादा तालाब निर्माण कराने पर जोर दिया। साथ ही जल संरक्षण और संवर्धन के ग्राम पंचायतों में विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आज का पीढ़ी नया शौक की ओर आगे बढ़ रहा है जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है इससे हमें बचने तथा नियंत्रण करने की आवश्यकता है जिससे परिवार में सुख शांति का वातावरण निर्मित हो सके और हम विकास की ओर अग्रसर होंगे।
विकासखंड स्तरीय समन्वय बैठक में जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, एसडीएम, नगरी क्षेत्र के पार्षद गण, सरपंच, पंच, कोटवार सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Previous Post

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का हुआ आयोजन

Next Post

रासेयो रेवती रमण महाविद्यालय द्वारा किया गया साईकिल रैली का आयोजन

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post

रासेयो रेवती रमण महाविद्यालय द्वारा किया गया साईकिल रैली का आयोजन

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
एम.एस.के. इंटरनेशनल स्कूल का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा

एम.एस.के. इंटरनेशनल स्कूल का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा

May 13, 2026
इटावा में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

इटावा में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

May 13, 2026
बारहवीं के परिणाम में जयोत्री अकैडमी का उत्कृष्ट प्रदर्शन

बारहवीं के परिणाम में जयोत्री अकैडमी का उत्कृष्ट प्रदर्शन

May 13, 2026
भरथना में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा चौपाल आयोजित

भरथना में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा चौपाल आयोजित

May 13, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7