भरथना आर्य समाज मंदिर में वार्षिक निर्वाचन प्रक्रिया
भरथना | आर्य समाज मंदिर भरथना के अनिल आर्य प्रधान बने, वार्षिक निर्वाचन में मोहन आर्य को मंत्री व सतेंद्र आर्य को कोषाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियो को सर्वसम्मति से चुना गया कस्बा के मोहल्ला गली गोदाम में स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को साप्ताहिक यज्ञ के बाद निर्वाचन प्रक्रिया शुरू की गई, इसमें सर्वसम्मति से अनिल आर्य को प्रधान , मोहन आर्य को मंत्री व सतेन्द्र आर्य संजू को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा उपप्रधान राजेश आर्य व नंदकिशोर आर्य को उपप्रधान व अनुराग आर्य,सत्यभान आर्यराजा को उपमंत्री चुना गया।इसी क्रम में मीडिया प्रभारी वैभव आर्य, सह मीडिया प्रभारी अतुल आर्य को चुना गया निरीक्षक पद के लिए अजय आर्य, पुस्तकालयाध्यक्ष मूलचंद्र आर्य व अधिष्ठाता आर्यवीर दल रामलखन आर्य को चुना गया।नवगठित कमेटी के पदाधिकारियो का माल्यार्पण कर संरक्षक स्वामी प्रभुवेश जी आर्य ,देवेन्द्र भंसाली आर्य, भगवानदास आर्य , ओमप्रकाश आर्य,मूलचन्द्र आर्य,अरुण आर्य, अजय आर्य ,सुरेश आर्य, सीता देवी आर्या, राजकुमारी आर्या,आभा आर्या आदि ने शुभकामनाएं दी।













