भरथना में सैफई विश्वविद्यालय के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन
भरथना: भारत विकास परिषद ने सैफई विश्वविद्यालय के सहयोग से रविवार को आर्य श्यामा बालिका इंटर कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया | आपको बताते चलें वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी स्व० शिवनाथ सिंह (दद्दा) की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 60 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया | उ०प्र० आयुवि॑ज्ञान विश्वविद्यालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एसपी सिंह ने शिविर का उद्घाटन किया इस अवसर पर
पालिका अध्यक्ष अजय यादव गुल्लू, थाना प्रभारी विक्रम सिंह, सुशील चौधरी, श्री भगवान पोरवाल, सुनील चौधरी, रंजन चौधरी,अवधेश चौधरी, पिंकी चौधरी,अंकित यादव रक्तदाता समूह इटावा व परिषद के सदस्य मौजूद रहे














