1:- महाशिवरात्रि पर भोले की जयकारों से गूंज उठा गगन
भरथना: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर व देहात क्षेत्र ‘बम-बम भोले’ की जयकारों से गुंजायमान हो उठा। कांवड़ियों की टोलियां पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शिवालयों की ओर बढ़ती नजर आईं। जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया। नगर क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया। कहीं फूलों की आकर्षक सजावट की गई तो कहीं रंग-बिरंगी जगमगाती झालरों से मंदिरों को आलोकित किया गया। नगर से करीब चार किलोमीटर दूर स्थित रमायन स्थित शिव मंदिर में विशेष सजावट की गई, जबकि मिडिल स्कूल परिसर स्थित नर्मदेश्वर मंदिर को भी रोशनी से सुसज्जित किया गया। बाल रुप हनुमानगढ़ी छोला मंदिर स्थित शिव मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। रात्रि 12 बजे के बाद से शिवालयों में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक का क्रम प्रारंभ हो गया, जो देर रात तक चलता रहा। भक्तों ने पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रमुख मार्गों और मंदिर परिसरों में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और शिवभक्तों की आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
———————————————————————–
2- पालतू कुत्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट
भरथना: कुत्ते के विवाद में पति-पत्नी सहित पुत्र को मारपीट कर घायल किया| थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर निवासी सुनीता देवी ने स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 13 फरवरी रात्रि 9:00 बजे मेरे पड़ोसी से पालतू कुत्ते को लेकर वाद विवाद हो गया जब मेंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मेरे पुत्र नीतीश मेरे पति पुरान के साथ मारपीट कर दी जिससे उनके अंदरूनी चोट आ गई।
—————————————————————-
3:- स्कूल कहकर निकली बेटी घर वापस नहीं लौटी
भरथना: थाना क्षेत्र के ग्राम हथनौली निवासी एक पिता ने थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है। 11 फरवरी सुबह 7:00 बजे उसकी 19 वर्षीय बेटी स्कूल की बात कह कर घर से निकली थी जो काफी खोजने के बाद भी घर वापस नहीं लौटी है पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दिया।
—————————————————————-
4:- दहेज में अतिरिक्त रुपए न देने पर शादी से इंकार किया
भरथना: 25 लाख रुपए न देने पर शादी से इंकार किया। लड़की की मां ने लड़के सहित उनके माता-पिता व भाई के खिलाफ मामला दर्ज कराया। थाना क्षेत्र के ग्रामवासी विनीता देवी ने स्थानीय थाने में सैफई के ग्राम साहसपुर व हालपता ग्रेटर नोएडा निवासी हिमांशु, विपिन, सरर्वेदी देवी व प्रियांशु पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी हिमांशु के साथ तय की थी।
4 जून को उसकी पुत्री की गोद भराई और तिलक कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें अपनी पुत्री के तिलक में उसने 10 लख रुपए ,एक लाख रुपए खाते में , फल व मिठाई ,सोने की अंगूठी 1,50,000 रुपए नजरे उपहार दिए और 20 नवंबर की शादी तय हुई ,पीली चिट्ठी की तैयारी चल रहे थी हम लोगों द्वारा शादी के लिए गेस्ट हाउस, बुक कर दिया लेकिन लड़के हिमांशु व उसके अन्य परिजनों ने अतिरिक्त दहेज में 25 लख रुपए की मांग कर दी, मांग पूरी न होने पर उक्त आरोपियों ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन प्रारंभ कर दी














