• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Etawah News

जयोत्री अकैडमी में एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

Atul Kumar ( संवाददाता भरथना ) by Atul Kumar ( संवाददाता भरथना )
February 14, 2026
in Etawah News, Latest News, उत्तर प्रदेश
0
जयोत्री अकैडमी में एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

जयोत्री अकैडमी में एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

भरथना: विद्यार्थियों की प्रतिभा, नवाचार और वैज्ञानिक सोच का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि संदीप श्रीवास्तव (एडीएम, इटावा) द्वारा किया गया | श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी जैसे आयोजन विद्यार्थियों की जिज्ञासा, प्रयोगधर्मिता और नवाचार की भावना को सशक्त करते हैं। आज के विद्यार्थी ही कल के वैज्ञानिक, इंजीनियर और नवप्रवर्तक हैं। ऐसे प्रयास विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करते हैं। प्रदर्शनी में कुल 44 कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिनमें चैट बॉट, जो आपके प्रश्नों के उत्तर पल भर में दे। रोबोट, जो आपके आदेश पर आपके काम करे। रॉकेट प्रक्षेपण जो लगभग 21000 फुट तक जाने की क्षमता रखता है। एवं एआई आधारित अनुप्रयोग विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर वैज्ञानिक डॉ. हर्षित पोरवाल (पीएचडी, क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन) और उनकी धर्मपत्नी डॉ. रिचा सग्गर पोरवाल की प्रेरणादायी उपस्थिति रही। विद्यालय के निदेशक डॉ. नितिन पोरवाल ने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना विकसित करना विद्यालय का प्रमुख उद्देश्य है, और ऐसी प्रदर्शनी इसी दिशा में सार्थक प्रयास है। दर्शकों और अतिथियों ने विशेष रूप से एआई रोबोट, एयर प्यूरीफायर के अपशिष्ट से स्याही बनाने की तकनीक तथा रॉकेट मॉडल की अत्यधिक सराहना की। इन मॉडलों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और विज्ञान के प्रति गहरी समझ को प्रदर्शित किया।

विद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों को अवसर और उचित मार्गदर्शन मिले तो वे अद्भुत उपलब्धियाँ प्राप्त कर सकते हैं। विज्ञान प्रदर्शनी इसका सजीव उदाहरण है। विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र नाथ मिश्रा ने विज्ञान प्रदर्शनी में उपस्थित सभी अतिथियों, गणमान्य अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए अपने विज्ञान शिक्षकों अजय धाकरे, सलित त्रिपाठी, संदीप कुमार, योगेंद्र कुमार, दिव्यदीप दुबे, शिवम कुमार आदि के समर्पण और विद्यार्थियों के अथक परिश्रम को विज्ञान प्रदर्शनी की सफलता का श्रेय दिया। कार्यक्रम का शानदार संचालन श्रीमती अश्वनी ने किया और इसकी सफलता में होनिश शर्मा, अमित तिवारी, अनुज कुमार, सौरभ, प्रवीण गुप्ता, भोला सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।

Previous Post

कुसमी: जनचौपाल शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव निलंबित एक लाख रुपये लेने का मामला

Next Post

महाशिवरात्रि पर भोले की जयकारों से गूंज उठा गगन

Atul Kumar ( संवाददाता भरथना )

Atul Kumar ( संवाददाता भरथना )

Next Post
महाशिवरात्रि पर भोले की जयकारों से गूंज उठा गगन

महाशिवरात्रि पर भोले की जयकारों से गूंज उठा गगन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
इकदिल में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन

इकदिल में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन

April 16, 2026
डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बच्चों को कॉपी-कलम वितरित किए गए

डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बच्चों को कॉपी-कलम वितरित किए गए

April 15, 2026
बलरामपुर: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

बलरामपुर: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

April 15, 2026
कुसमी: खिखिरपारा में शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने दी बड़ी सौगात

कुसमी: खिखिरपारा में शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने दी बड़ी सौगात

April 14, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7