मिशन शक्ति फेस- 5 के तहत भरथना पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक
महिलाएँ एवं बालिकाओं को सुरक्षा हेतु किया जागरूक
भरथना: आपको बताते चलें कस्बा क्षेत्र अंतर्गत आजाद रोड स्थित आर्य श्यामा बालिका इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति फेस- 5 के तहत चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस क्षेत्र अधिकारी अतुल प्रधान ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाएं और बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान को सुनिश्चित करना है इस मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर अरिमर्दन सिंह, इंटर कॉलेज प्रबंधक श्री भगवान पोरवाल मौजूद रहे














