श्रीरामलीला कमेटी के नये अध्यक्ष रोहित यादव,व महामंत्री बिनोद गोस्वामी को बनाया गया
bharattv24x7
भरथना: कस्बा के स्टेशन रोड स्थित नरसिंह मंदिर के परिसर में रविवार की देर शाम को श्रीरामलीला कमेटी (रज़ि) भरथना की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में द्विवार्षिक कमेटी गठन को लेकर मौजूद वरिष्ठ पदाधिकारियों व सदस्यों के बीच आपसी मंथन के बाद युवा रोहित यादव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की कमान सौपी गई। साथ ही विनोद गोस्वामी को महामंत्री बनाया गया। बताया गया कि कोषाध्यक्ष का नाम बाद में तय किया जाएगा।

बैठक में श्रीरामलीला महोत्सव समेत कमेटी द्वारा निर्माण कराए जा रहे श्रीराम मंदिर आदि विन्दुओ पर भी गहन चर्चा की गई। बैठक में नवमनोनीत पदाधिकारियो का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। बैठक में कमेटी के वरिष्ठ संरक्षक व पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव, पालिका अध्यक्ष अजय यादव गुल्लू, सत्यप्रकाश यादव राजा एडवोकेट, जि.पं.स मनोज यादव बंटी, प्रवीण दुबे, पूर्व प्रधान बिनोद यादव, सुनील यादव, अनिल त्रिपाठी, विपिन यादव, श्रीनवेश यादव, विनोद वर्मा, अरविंद दुबे, उमेश चंद्र तिवारी, डॉ सुनील बाजपेई, विनोद पटेल, रामऔतार गुप्ता,रजत कठेरिया, सुशांत उपाध्याय, राजेश वर्मा, पंकज पोरवाल आदि मौजूद रहे। आखिर में निवर्तमान अध्यक्ष केके यादव, महामंत्री अजय तिवारी, कोषाध्यक्ष गणेश कौशल ने सभी आगुंतकों का आभार जताया और नए पदाधिकारियो को शुभकामनाएं दी।













