संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल के तत्वाधान में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली
भरथना: कस्बा के मिडिल स्कूल प्रांगण में शनिवार को संस्कृति इण्टरनेशनल स्कूल के स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए सामुदायिक स्वच्छता जागरूकता के उद्देश्य से भव्य रैली निकाली गई | कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष अजय यादव गुल्लू ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार,सफाई प्रभारी पंकज दुबे, निदेशक अंकित यादव व डॉ.निकिता यादव उपस्थित रही | रैली प्रारंभ होने से पहले स्कूल के बच्चों द्वारा स्वच्छता का संदेश देने हेतु नुक्कड़ नाटक प्रसतुत किया गया |
रैली को हरी झंडी दिखाते पालिका अध्यक्ष














