• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

आखिर कौन है सलमान खुर्शीद सलमान खुर्शीद

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
August 12, 2022
in Latest News, उत्तर प्रदेश, नॅशनल
0
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

आखिर कौन है सलमान खुर्शीद सलमान खुर्शीद का इतिहास जानने के लिए हम लोगों को कुछ समय पहले जाना होगा

सलमान खुर्शीद एक भारतीय राजनेता हैं। वह भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस में हैं। वह मनमोहन सिंह सरकार में विदेश मंत्री रह चुके हैं। इसके साथ ही वह सहकारी एवं अल्‍पसंख्‍यक मामलों के मंत्रालय में भी मंत्री पद पर रह चुके हैं। प्रसिद्ध भारतीय राजनेता होने के साथ वह वकालत और लेखन कार्य भी करते हैं।

1 जनवरी 1953 के दिन सलमान खुर्शीद का जन्‍म उत्‍तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर में हुआ था। सलमान खुर्शीद के पिता खुर्शीद आलम खान थे । खुर्शीद आलम खान भी देश के प्रतिष्ठित राजनेताओं में आते हैं। वहीं सलमान खुर्शीद की मां का नाम सईदा खुर्शीद था । सईदा खुर्शीद देश के तीसरे राष्‍ट्रपति रह चुके डा. जाकिर हुसैन की बेटी है

सलमान खुर्शीद का बचपन से ही पढ़ाई में खूब मन लगता था, यही कारण है कि आज उनके नाम पर कई डिग्रियां हैं। उन्‍होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई बिहार के पटना शहर के सेंट जेवियर्स हाईस्‍कूल से पूरी की। इसके बाद उन्‍होंने अपनी स्‍नातक की डिग्री दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से हासिल की थी। ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद सलमान खुर्शीद हायर स्‍टडीज के लिए इंग्‍लैंड चले गए। उन्‍होंने सेंट स्‍टीफेंस कॉलेज से अपनी परास्‍नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद सलमान खुर्शीद ने ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी के सेंट एडमंड हॉल से BCL की पढ़ाई की। राजनीति में आने से पहले वह ट्रिनिटी कॉलेज, ऑक्‍सफोर्ड में लॉ के लेक्‍चरर हुआ करते थे।

सलमान खुर्शीद की जीवनी उनके करियर की बात किए बिना अधूरी ही मानी जाएगी। आइए जानते हैं सलमान खुर्शीद ने अपने करियर की शुरूआत कहां से की और आज वह अपने करियर के किस मुकाम पर हैं।

सलमान खुर्शीद अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कानून के छात्रों को कानूनी दांवपेंच सिखाने लगे थे। दरअसल पढ़ाई पूरी करने के बाद वह ट्रिनिटी कॉलेज, ऑक्‍सफोर्ड में लॉ के लेक्‍चरर हुआ करते थे। लेकिन बाद में वह अपने नाना और पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए वापस भारत लौट आए, और अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की।

पीएमओ में ओएसडी से शुरू किया राजनीतिक करियर
सलमान खुर्शीद ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत साल 1980 में की थी। उन्‍होंने अपने करियर की शुरूआत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में प्रधानमंत्री कार्यालय में ओएसडी के तौर पर की थी।

साल 1991 में सलमान खुर्शीद उत्‍तर प्रदेश की फर्रुखाबाद सीट से लोकसभा सदस्‍य चुने गए। इसके बाद सलमान खुर्शीद को डिप्‍टी मिनिस्‍टर ऑफ कामर्स का पद मिला। वहीं साल 1991 से 1996 के दौरान वह भारत सरकार में विदेश राज्‍य मंत्री के पद पर भी रहे।

मनमोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री
साल 2009 में सलमान खुर्शीद एक बाद फिर लोकसभा के सदस्‍य चुने गए। इसके बाद मनमोहन सिंह सरकार में वह साल 2009 से 2011 तक केंद्रीय राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) के पद पर रहे। वहीं साल 2011 में उन्‍हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। इस दौरान सलमान खुर्शीद जल संसाधन मंत्रालय, अल्‍पसंख्‍यक मंत्रालय, कानून और न्‍याय मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री के पद पर रहे। इसके बाद साल 2012 में सलमान खुर्शीद को विदेश मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्‍त किया गया।

सलमान खुर्शीद को साल 2014 के आम चुनाव में फर्रुखाबाद सीट से हार का मुंह देखना पड़ा। 2014 में फर्रुखाबाद सीट से बीजेपी के मुकेश राजपूत को जीत हासिल हुई। वहीं सलमान खुर्शीद साल 2014 में यहां चौथे नंबर पर रहे। वहीं इसके बाद साल 2019 के आम चुनाव में भी सलमान खुर्शीद को हार का सामना करना पड़ा। यहां एक बार फिर मुकेश राजपूत की जीत हुई। वहीं इस बार सलमान खुर्शीद तीसरे नंबर पर रहे।

Tags: Congress Salman KhurshidFarookhabad Salman KhurshidSalman KhurshidSalman Khurshid advocateSalman Khurshid AyodhyaSalman Khurshid CongressSalman Khurshid Congress netaSalman Khurshid SansadSunrise over Ayodhya
Previous Post

जिले के दमकल टीम को जिला प्रशासन ने दिया एक और मिस्ट फायर यूनिट कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Next Post

स्वतंत्रता दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल का कलेक्टर, एसपी ने किया निरीक्षण

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post

स्वतंत्रता दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल का कलेक्टर, एसपी ने किया निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
पान कुँवर इंटरनेशनल स्कूल में 1 मई को मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन

पान कुँवर इंटरनेशनल स्कूल में 1 मई को मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन

May 1, 2026
रिकॉर्ड रूम आगजनी का आरोपी गिरफ्तार

रिकॉर्ड रूम आगजनी का आरोपी गिरफ्तार

May 1, 2026
कुसमी ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

कुसमी ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

May 1, 2026
शंकरगढ़: बस्ती के बीच पोल्ट्री फार्म से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग तेज — एसडीएम ने जांच का दिया भरोसा

शंकरगढ़: बस्ती के बीच पोल्ट्री फार्म से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग तेज — एसडीएम ने जांच का दिया भरोसा

April 30, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7