आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान G.S.T सम्मेलन का आयोजन
भरथना : क्षेत्र अंतगर्त रविवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सम्मेलन के आयोजन हुआ जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डा० सिद्धार्थ शंकर ने कहा की केंद्र सरकार द्वारा घटी जी.एस.टी मिला उपहार व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जीएसटी की दरों में गिरावट करके उपहार दिया गया और कहा कि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता देश के प्रधानमंत्री की मंशानुरूप केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें और जन-जन तक पहुँचाये| इससे पहले विशिष्टअतिथि व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष कृष्णमुरारी गुप्ता, प्रशान्तराव चौबे, जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव, दीपक नाथ चौधरी बद्री, व्यापारी नेता विमल पोरवाल बंटी,अरूण पाल, हरेन्द्र सिंह चौहान,मण्डल अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह बण्टू, श्री भगवान पोरवाल, प्रभाकर गुप्ता, हरिओम दुबे आदि ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित कर सरकार द्वारा घटायी गई जीएसटी दरों का फायदा बताया और ऑनलाइन खरीदारी का भी विरोध किया

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा पं०दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया तथा व्यापार मण्डल के,जयदीप त्रिपाठी, चेतन स्वरूप गुप्ता, इमरान खान,अजय पोरवाल बॉबी, अतुल गुप्ता, सुमित गुप्ता, रिंकू यादव, सौरभ दुबे सहित अन्य व्यापारियों व पार्टी पदाधिकारियों द्वारा आगन्तुक अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान श्याम जी पोरवाल नेक्से,सभासद सुशील पोरवाल नानू, मनीष गुप्ता,चन्दन दुबे, राधेश पांडे, छैल बिहारी गुप्ता,व्यापारी उमेश गुप्ता, देवाशीष चौहान, संजय दुबे, एड०निशान्त पोरवाल,सुशांत उपाध्याय, नरेंद्र यादव, सहित सैकडों व्यापारी मौजूद रहे। संयुक्त रूप से कार्यक्रम संचालन मण्डल अध्यक्ष ओमप्रताप बंटू व महामंत्री जयदीप त्रिपाठी ने किया













