इटावा मे बढ़ती सर्दी के कारण हुई बंदरों की मौत
इटावा : इकदिल क्षेत्र लगातार हो रही बंदरों की मौत को लेकर नगर वासियों में चिंता थी कि बंदरों की मौत का कारण क्या है। जिससे उनकी मृत्युदर बढ़ रही है। ज़ब मामले में गठित टीम ने छानबीन की तो उसमें सर्दी से मरने का कारण बताया गया है। गुरुवार को नगर के मुख्य चौराहे मंडी परिसर और काशीराम कॉलोनी समेत आठ जगह बंदर जमीन और छत पर मृत पड़े देखे गए थे जिसमें बताया गया था कि एक सप्ताह में करीब तीस बंदरों की मौत हो चुकी हैं।
जबकि आठ बंदर गुरुवार को मृत पड़े देखे गए तथा शुक्रवार को प्राइमरी स्कूल में भी दो बन्दर पड़े देखे गए। मामले को गंभीरता से देखते हुए डॉक्टरों की गठित टीम ने कुछ बंदरों का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें चिकित्सक महेंद्र प्रताप ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बंदरों की मौत का कारण सर्दी लगना बताया है। जबकि नगर वासियों का कहना है कि आखिर कार इतनी सर्दी भी नही पड़ रही जोकि बंदर ठंड से मर रहे है सर्दी तो पूरे जिले भर में पड़ रही है लेकिन बंदर पूरे जिलेभर में केवल इकदिल में क्यों मृत पड़े मिल रहे हैं। उनके मुंह से खून निकलना चिंताजनक है।













