युवक और युवती गिरफ्तार 30 लाख के आभूषण बरामद
इटावा बकेवर- आपको बताते चलें पूरा मामला बकेवर थाना क्षेत्र के इंदरावखी गांव का है जहाँ पर रिश्तों का भरोसा तोड़ने वाली सनसनीखेज खबर ने हिला कर रख दिया | बकेवर थाना पुलिस ने 30 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाली एक युवती और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा खुलासा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में SHO विपिन मलिक और उनकी टीम ने किया। मामला 21 नवंबर 2025 का है, जब ग्राम इंदरावखी निवासी कामिनी पत्नी पुष्पेन्द्र सिंह ने थाना बकेवर में तहरीर देकर बताया कि घर के लोकर से सोने-चाँदी के कीमती आभूषण चोरी हो गए। घर में ना कोई ताला टूटा मिला, न नकब, जिससे मामले ने पुलिस को भी उलझन में डाल दिया। घटनास्थल की बारीकी से जांच के बाद SHO विपिन मलिक ने टीम के साथ तकनीकी एवं मानवीय खुफिया सूचना को जोड़कर पड़ताल शुरू की।

5 दिसम्बर को अहेरीपुर चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि चोरी में शामिल युवक और महिला निवाड़ी कला के पास कहीं जाने की फिराक में खड़े हैं। SHO बकेवर विपिन मलिक के नेतृत्व में बकेवर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।सख्ती से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ – कि चोरी किसी बाहरी चोर ने नहीं, बल्कि घर की ही सगी भांजी कर रही थी, जो अक्सर मामी के साथ दिल्ली से आती-जाती थी। उसे अच्छी तरह पता था कि मामी सारे गहने लॉकर में रखती हैं भांजी का एक प्रेमी योगेश उर्फ गोलू (22 वर्ष), निवासी नगला भदौरिया, थाना बकेवर, भी इस चोरी में शामिल था।दोनों ने पिछले छह महीने में प्लान बनाकर धीरे-धीरे लोकर से गहने निकालकर योगेश को दे दिए। बरामद आभूषणों में सोने की चैन, अंगूठियां, मंगलसूत्र, झुमकी, बेंदी, पायल, करधनी समेत कई कीमती जेवर शामिल हैं।

इनके पास ₹1700 नकद भी मिला जो गहने बेचकर कमाए गए थे।गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस खुलासे में SHO विपिन मलिक, उ०नि० धीरेन्द्र कुमार, उ०नि० स्वदेश कुमार, हे०का० संजीवन लाल, का० अनुज कुमार, का० कपिल चौधरी, का० अतुल कुमार, म०का० पूजा पवार, म०का० अंजली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर बताया कि यह चोरी किसी पेशेवर चोर ने नहीं, बल्कि विश्वास का दुरुपयोग करने वाले परिचितों ने की थी। पुलिस टीम की सतर्कता और सूझबूझ से पूरे चोरी कांड का राजफाश संभव हो सका।













