उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल का व्यापारियों ने किया स्वागत
भरथना: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि हम व्यापरियो को उनका हक दिलाने से कभी पीछे नहीं हटेंगे। श्री अग्रवाल यहां होटल जय पैलेस में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में व्यापारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कामर्शियल गैस, तथा खाघ विभाग की मनमानी को लेकर बड़ा आन्दोलन करेगा । उन्होंने कहा कि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। सरकार ने स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में बदलने और नए स्मार्ट मीटर न लगाने के आदेश दे दिए हैं यह उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बहुत बड़ी जीत है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आंदोलन के आगे सरकार बैकफुट पर आई।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि हमारी टीम व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहती है जहां भी समस्या आती है उसका समाधान कराया जाता है। जब स्मार्ट मीटर की गम्भीर समस्या से प्रदेश की जनता जूझ रही थी तब प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने आवाज उठाई जिससे व्यापारी हित में सरकार झुकने पर मजबूर हो गई। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश चौहान ने कहा कि सही मायने में केवल हमारा संगठन व्यापारीयों की लड़ाई लड़ रहा है
बैठक में व्यापार मंडल के भरथना नगर अध्यक्ष राजेश पोरवाल, महामंत्री राजा गुप्ता, कोषाध्यक्ष अवधेश सविता भरथना युवा नगर उपाध्यक्ष आरिफ इब्राहिम, युवा नगर उपाध्यक्ष शायद फारूकी, युवा नगर सचिव मोहित यादव, युवा नगर संगठन मंत्री शाह वारिश, युवा नगर सदस्य यूसुफ,सौरभ वर्मा जिला युवा उपाध्यक्ष अस्पाक सिद्दीकी, रहीस सिद्दीकी ने अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल का अभूतपूर्व स्वागत किया। बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे जिसमें जिला महामंत्री अभय टंडन, जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी शेख आफताब, युवा जिलाध्यक्ष रियाज अब्बासी,महिला प्रदेश मंत्री मंजू लता द्विवेदी, महिला जिला अध्यक्ष शकीला बेगम, शहर अध्यक्ष पूर्वी सक्सेना, युवा जिला उपाध्यक्ष शेख नबाब, जिला महिला महामंत्री ममता दुबे, ज्योति पालीवाल,राखी आदि उपस्थित रहे














