• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

एक नवंबर से धान बेचने 1.54 लाख किसानों ने कराया पंजीयन

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
October 30, 2022
in Latest News, छत्तीसगढ़
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

एक नवंबर से धान बेचने 1.54 लाख किसानों ने कराया पंजीयन

7 हजार नये किसानों को मिलेगा धान खरीदी का फायदा

अफसरों को दिया गया धान खरीदी का गहन प्रशिक्षण

समितियों में शॉर्टेज कम करने कलेक्टर ने बताये उपाय

दर्जन भर चेकपोस्ट में बाहरी धान के आवक की होगी जांच

असली किसानों को धान बेचने में नहीं होगी कोई परेशानी,कलेक्टर ने अफसरों को दिये विस्तृत दिशा-निर्देश

किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाइल एप्प के माध्यम से किसान खुद ही काट सकतें है अपना टोकन

आत्माराम पटेल का रिपोर्ट

बलौदाबाजार, /जिले में आगामी 1 नवंबर से 152 उपार्जन केन्द्रों के जरिए धान खरीदी की जायेगी। धान बेचने के लिए इस साल 1लाख 54 हजार से ज्यादा किसानों ने पंजीयन कराये हैं। पिछले साल की तुलना में बिलाईगढ़ के अलग होने के बावजूद इस साल 7 हजार 15 ज्यादा किसानों का नवीन पंजीयन किया गया है। कलेक्टर श्री रजत बंसल ने आज यहां जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की प्रक्रिया का विस्तृत प्रशिक्षण दिया।उन्होंने खरीदी प्रक्रिया के अंतिम स्तर से जुड़े हम्मालों को भी प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। विशेष कर इस बार शासन द्वारा नयी व्यवस्था जोड़ते हुए किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाइल एप्प के बारे में जानकारी दी गई साथ ही इसके प्रचार प्रसार करने के निर्देश गये है।इसके माध्यम से किसान खुद ही अपना टोकन काट सकतें है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी सभी एसडीएम, कृषि, सहकारिता,खाद्य, राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री बंसल ने कहा कि किसानों से धान खरीदी का अभियान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता का काम है। वास्तविक किसानों को धान खरीदी से जुड़े किसी भी काम में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। हमें अपनी तैयारी समय से पूर्व और पुख्ता तरीके से रखना होगा। कलेक्टर ने धान खरीदी के संबंध में राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों से अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने किसानों के पंजीयन से लेकर फड़ से धान के परिवहन तक एक-एक प्रक्रिया की बारीकी से समीक्षा की। धान खरीदी से जुड़े हर अमले को उन्हेांने सौंपे गये कार्यों का दायित्व बोध कराया और सतर्क होकर धान खरीदी का काम करने की अपेक्षा की। उल्लेखनीय है कि इन केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जायेगी। पतला धान का समर्थन मूल्य 2060 रूपये प्रति क्विंटल तथा सरना एवं मोटे धान का समर्थन मूल्य 2040 रूपये निर्धारित किया गया है। प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान की खरीदी पूर्व की भांति की जायेगी।
कलेक्टर ने कुछ किसानों के लंबित पंजीयन को एनआईसी से समन्वय कर दो दिन में पूर्ण करने को कहा है। उन्होंने बैठक में विशेष रूप से उपार्जन केन्द्रों हेतु स्थल चयन एवं साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, कम्प्यूटर सेट्स, यूपीएस, इन्टरनेट कनेक्शन, जनरेटर, आद्रतामापी यंत्र का केलिबरेशन, कांटा-बांट का सत्यापन, बारदानों की उपलब्धता, रंग एवं सुतली की व्यवस्था, डॉटा एण्ट्री ऑपरेटर की व्यवस्था, हमालों की व्यवस्था,फड़ में भण्डारण हेतु उपलब्ध रकबा, उपलब्ध चबूतरों की संख्या, तारपोलीन की व्यवस्था,डनेज की व्यवस्था, प्राथमिक उपचार पेटी, पेयजल, बेनर-पोस्टर, एफएक्यू की जानकारी एवं सेम्पल प्रदर्शन, निगरानी समिति धान की सुरक्षा एवं भण्डारण के उपायों की जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि किसान अपने स्वयं के बारदानों का उपयोग धान का विक्रय कर सकते हैं। कुल क्षमता के 30 प्रतिशत बारदानों का उपयोग किसानों द्वारा किया जा सकता है। जिले में धान खरीदी के संबंध में 11 केन्द्र अतिसंवेदनशील एवं 24 केन्द्र संवेदनशील के रूप में चिन्हित किये गये हैं। अति संवेदनशील केन्द्रों पर पिछले साल काम कर चुके कर्मचारियों को पूरी तरह बदल दिया जायेगा। इन केन्द्रों पर निगरानी के लिए कलेक्टर प्रतिनिधि के तौर पर6 वरिष्ठ अधिकारी तैनात किये गये हैं। अवैध परिवहन रोकने के लिए जिले में 12 चेकपोस्ट बनाये गये हैं। कल से इन पोस्टों पर कर्मचारी एवं पुलिस की तैनाती कर जांच शुरू कर दी जायेगी। संभावित दलालों और कोचियों की सूची तैयार की जा रही है। इनकी गतिविधियों की प्रशासन सख्त नजर रखेगी। कलेक्टर ने कहा कि औसत अच्छी गुणवत्ता (एफएक्यू) के धान ही खरीदे जाएंगे। इस पर कोई समझौता नहीं किया जायेगा। एफएक्यू अनुसार धान में 17 प्रतिशत से अधिक नमी नहीं होने चाहिए। मिश्रण अधिकतम 6 प्रतिशत, डैमेज/डिस्कलर 5 प्रतिशत, अधपका एवं सिकुड़ा दाना 3 प्रतिशत एवं एक प्रतिशत फॉरेन मटेरियल से ज्यादा नहीं होने चाहिए।

Previous Post

जिलें के गौठानों में गोवर्धन पूजा कर मनाया गया गौठान दिवस उत्सव

Next Post

संसदीय सचिव ने किया कल्याणपुर से अखोराकला नवीनीकरण सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post

संसदीय सचिव ने किया कल्याणपुर से अखोराकला नवीनीकरण सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
श्रीरामलीला कमेटी के नये अध्यक्ष रोहित यादव,व महामंत्री बिनोद गोस्वामी को बनाया गया

श्रीरामलीला कमेटी के नये अध्यक्ष रोहित यादव,व महामंत्री बिनोद गोस्वामी को बनाया गया

July 7, 2025

खड़े ट्रक में घुसी कार, स्पेशल ब्रांच के हेड कॉन्स्टेबल और पत्नी की मौत, दो बेटे घायल

July 7, 2025

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

July 7, 2025

अपराध नियंत्रण में बड़ी सफलता : इटावा पुलिस ने 3 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

July 7, 2025

Recent News

श्रीरामलीला कमेटी के नये अध्यक्ष रोहित यादव,व महामंत्री बिनोद गोस्वामी को बनाया गया

श्रीरामलीला कमेटी के नये अध्यक्ष रोहित यादव,व महामंत्री बिनोद गोस्वामी को बनाया गया

July 7, 2025

खड़े ट्रक में घुसी कार, स्पेशल ब्रांच के हेड कॉन्स्टेबल और पत्नी की मौत, दो बेटे घायल

July 7, 2025

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

July 7, 2025

अपराध नियंत्रण में बड़ी सफलता : इटावा पुलिस ने 3 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

July 7, 2025

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7