वाराणसी में वन्यजीव तस्करों के खिलाफ उत्तर प्रदेश वन विभाग और STF ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त अभियान के दौरान अंतरराज्यीय पक्षी तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कुल 640 जीवित पक्षियों को बचाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, बरामद पक्षियों में 50 एलेक्जेंड्रिन पैराकीट और 590 अन्य तोते शामिल हैं। इस कार्रवाई को वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि तस्करी के इस नेटवर्क के जरिए पक्षियों का अवैध कारोबार किया जा रहा था। वन विभाग और STF की संयुक्त कार्रवाई के बाद अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच जरूरी है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन बेजुबान पक्षियों की तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं?
अब जरूरत है पूरे नेटवर्क का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की।












