चलती ट्रेन में सफर के दौरान एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा और पुलिस के रवैये पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला जननायक एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 15211 का है, जहां सीट को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। ट्रेन में मौजूद जीआरपी जवानों और यात्रियों के बीच जमकर हाथापाई हुई।
इस घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एक तरफ महिला पक्ष ने जीआरपी पुलिसकर्मियों पर बदसलूकी और मारपीट करने का सीधा आरोप लगाया है, तो वहीं दूसरी तरफ जवानों की शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर रक्षक ही विवाद में उलझेंगे, तो चलती ट्रेन में आम यात्रियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच सामने आ सके और जो भी दोषी पाया जाए, उस पर सख्त कार्रवाई हो।













