• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Etawah News

ऑनलाइन डेटिंग एप के माध्यम से ठगी करने वाले,तीन शातिरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Atul Kumar ( संवाददाता भरथना ) by Atul Kumar ( संवाददाता भरथना )
November 13, 2025
in Etawah News, Latest News, उत्तर प्रदेश
0
ऑनलाइन डेटिंग एप के माध्यम से ठगी करने वाले,तीन शातिरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
0
SHARES
62
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

ऑनलाइन डेटिंग एप के माध्यम से ठगी करने वाले,तीन शातिरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इटावा: पुलिस ने ऑनलाइन डेटिंग एप के माध्यम से लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए,1नकली पिस्तौल व कार सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है| आपको बताते चलें साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से इटावा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन डेटिंग एप के माध्यम से ठगी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन, एक नकली पिस्तौल, 45 हजार रुपये नगद तथा एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है, जो ठगी की वारदात में प्रयुक्त की गई थी। यह कार्रवाई थाना जसवंतनगर पुलिस टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन और अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन व पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के मार्गदर्शन में की। मामले का खुलासा तब हुआ जब औरैया निवासी शिवम आर्या ने थाना जसवंतनगर में तहरीर दी कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने एक डेटिंग एप के माध्यम से उससे बातचीत कर विश्वास में लिया और मिलने केबहाने इटावा बुलाया। वहां आरोपियों ने उसे अपनी कार में बैठाकर मारपीट की और मोबाइल फोन का पासवर्ड पूछकर 45 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। शिकायत पर थाना जसवंतनगर में मु0अ0सं0 406/2025 धारा 115(2)/127(2)/351(3)/308(5) BNS व 66D IT एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस की अपील साइवर ठगी करने वालों से रहे सावधान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने रात में सरायभूपत रेलवे क्रासिंग के आगे केवला रोड तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि साइबर ठगी करने वाले आरोपी स्विफ्ट डिजायर कार से आगरा से इटावा की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोकते हुए तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आलोक परिहार उर्फ राहुल, विपुल द्विवेदी और कृष्णेश मिश्रा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने एक साथी बूटे उर्फ प्रदीप के साथ मिलकर पीड़ित को डेटिंग एप से फंसाया था। उसे कार में बैठाकर नकली पिस्तौल दिखाकर धमकाया और उसके मोबाइल से rahul56thkr आईडी के स्कैनर के माध्यम से Ultrawin गेमिंग एप पर 25 हजार और 20 हजार रुपये दो बार में ट्रांसफर किए। पुलिस ने आरोपियों से चार मोबाइल, एक नकली पिस्तौल, 45 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी आलोक परिहार पर पहले से ही गैंगस्टर एक्ट और लूट-ठगी के कई मुकदमे दर्ज हैं।

इटावा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन लालच में आकर अपने बैंक खातों, पासवर्ड या ओटीपी की जानकारी किसी से साझा न करें। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या स्थानीय साइबर क्राइम थाना से संपर्क करें। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

Previous Post

प्रोविजन स्टोर की गोदाम में चोरी

Next Post

बाल दिवस समारोह – पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल

Atul Kumar ( संवाददाता भरथना )

Atul Kumar ( संवाददाता भरथना )

Next Post
बाल दिवस समारोह – पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल

बाल दिवस समारोह – पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
खेल मैदान के अभाव में खेतों में प्रतिभा दिखाने को मजबूर युवा – अजय कुमार

खेल मैदान के अभाव में खेतों में प्रतिभा दिखाने को मजबूर युवा – अजय कुमार

June 19, 2026
सातवें बड़े मंगल पर श्रीबाल रूप हनुमानगढ़ी छोला मंदिर में हुए विशेष धार्मिक आयोजन

सातवें बड़े मंगल पर श्रीबाल रूप हनुमानगढ़ी छोला मंदिर में हुए विशेष धार्मिक आयोजन

June 16, 2026
युवक ने फांसी लगाकर दी जान

युवक ने बबूल के पेड़ पर लगाई फांसी, जान गई

June 16, 2026
रोजगार सेवकों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, लंबित मानदेय और स्थायी नीति की उठाई मांग

रोजगार सेवकों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, लंबित मानदेय और स्थायी नीति की उठाई मांग

June 15, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7