खेत किनारे बनी पुलिया के नीचे खुन से लथपथ युवक का शव मिला,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
भरथना: संपर्क मार्ग पर बनी पुलिया के नीचे खून से लथपथ शव मिलने से गांव में मचा हडकंम आपको बताते चलें भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरीपुर तुर्कपुर मार्ग में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के मार्ग स्थित पुलिया के नीचे युवक का शव मिला। किसान ने बताया सुबह करीब 6:30 बजे खेत पर जा रहा था तभी पुलिया के नीचे एक युवक का शव नजर आया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीण व परिजन ने मृतक की पहचान तुर्कपुर निवासी मोहित (28) के रूप में की परिजन ने बताया कृषि मंडी समिति में पल्लेदार का काम करता था मृतक के पिता ने बताया सुबह पल्लेदारी के लिए घर से निकला था शुक्रवार शाम को वापस लौटा दो गांव के ही एक व्यक्ति से उसकी किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था और शनिवार सुबह उसका शव मिला पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है |

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ग्रामीण श्रीचंद्र, सीओ भरथना अतुल प्रधान, थाना प्रभारी विक्रम सिंह, SI राजेश कुमार व घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए | पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बताया कि जांच कर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा युवक की हत्या से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है |














