• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

जशपुर से निकलने वाली भाजपा की परिवर्तन यात्रा 17 सितम्बर को सरगुजा में करेगी प्रवेश

संवाददाता, इमरान बेग by संवाददाता, इमरान बेग
September 12, 2023
in Latest News, छत्तीसगढ़
0
जशपुर से निकलने वाली भाजपा की परिवर्तन यात्रा 17 सितम्बर को सरगुजा में करेगी प्रवेश
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

जशपुर से निकलने वाली भाजपा की परिवर्तन यात्रा 17 सितम्बर को सरगुजा में करेगी प्रवेश

परिवर्तन यात्रा को भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्त्ता जुट जाएँ – रामविचार नेताम

वीरेंद्र पटेल ब्यूरो सरगुजा

अम्बिकापुर : भाजपा छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ की खुशहाली और तरक्की के लिए निकाले जाने वाली परिवर्तन यात्रा 15 सितम्बर को जशपुर के मां खुडिया रानी के दर्शन से प्रारम्भ होकर रतनपुर मां महामाया देवी के दर्शन के बाद समाप्त होगी | जशपुर में यात्रा को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा हरी झण्डी देकर रवाना करेंगे | आज परिवर्तन यात्रा की पूर्व तैयारियो को लेकर पूर्व राज्यसभा सांसद राम विचार नेताम के मुख्य आतिथ्य भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता व झारखण्ड भाजपा विधायक अनन्त ओझा, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व ओ.बी.सी. मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा तथा भाजपा बलरामपुर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल की उपस्थिति में संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अम्बिकापुर में बैठक आयोजित की गई | बैठक में सरगुजा संभाग में परिवर्तन यात्रा के आगमन रूट चार्ट, आमसभा तथा स्वागत कार्यक्रमों की तैयारियो के संबंध में विस्तार से बातचीत की गई | इस अवसर पर पूर्व राज्य सभा सांसद राम विचार नेताम ने भाजपा कार्यकर्ताओ से आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा छत्तीसगढ़ के सुख, शान्ति व समृद्धि को लौटाने वाली यात्रा सिद्ध होगी, भाजपा के सभी कार्यकर्ता इस परिवर्तन यात्रा को भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए जी जान से जुट जायें | इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने सरगुजा में परिवर्तन यात्रा के प्रवेश की जानकारी देते हुए बताया की 17 सितम्बर को सीतापुर के गुतुरमा में यात्रा सरगुजा जिले में प्रवेश करेगी जहाँ परिवर्तन यात्रा के स्वागत की भव्य तैयारियां की जा रहीं हैं |

इसके बाद सीतापुर बस स्टैंड गायत्री मंदिर के पास आम सभा, बतौली में स्वागत सभा, रघुनाथपुर में आमसभा तथा बी.टी.आई. ग्राउंड अम्बिकापुर में आम सभा कार्यक्रम तय किये गए हैं | 17 सितम्बर को अम्बिकापुर में रात्रि विश्राम के पश्चात् प्रातः समाज प्रमुखों के साथ जन सम्पर्क, प्रेस वार्ता तथा मां महामाया देवी मंदिर दर्शन के पश्चात यात्रा फिर से प्रारम्भ होगी तथा ककना, बरियो, में स्वागत सभा, राजपुर हाई स्कूल मैदान में आम सभा, पस्ता में स्वागत सभा तथा बलरामपुर में आम सभा के रूप में समाप्त होगी तथा रात्रि विश्राम कर आगे बढ़ेगी | कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने किया | इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अम्बिकेश केशरी, विनोद हर्ष, राजकुमार बंसल, मनोज गुप्ता, विकाश पाण्डेय, विजय व्यापारी, मधु सुदन शुक्ला, सन्तोष दास, अभिषेक शर्मा, राजेन्द्र जायसवाल, विश्व विजय तोमर, दिनेश साहू, रामकेश्वर राजवाड़े, विरेन्द्र बघेल, अजय प्रताप सिंह, रिंकू सिंह, राम प्रवेश पाण्डेय, सर्वेश तिवारी, रवि जायसवाल, कमलेश तिवारी, संजीव वर्मा, अंशुल श्रीवास्तव, शरद सिन्हा, मयंक जायसवाल, रोचक गुप्ता, सुनील बघेल, हर्ष जायसवाल, मनोज सोनी, दुर्गा शंकर दास तथा हैप्पी सिंह सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे.

Previous Post

टेलेन्ट शो का आयोजन किया गया सीनियर गर्ल्स मे नित्या प्रथम, मुस्कान द्वितीय, रावत तृतीय स्थान पाया

Next Post

एस० ए० वी० इंटर कॉलेज भरथना में जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

संवाददाता, इमरान बेग

संवाददाता, इमरान बेग

Next Post
एस० ए० वी० इंटर कॉलेज भरथना में जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

एस० ए० वी० इंटर कॉलेज भरथना में जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
विद्युत विजिलेंस टीम की छापेमारी में 11 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए

विद्युत विजिलेंस टीम की छापेमारी में 11 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए

May 19, 2026
अभिषेक शुक्ला बने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा यूपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

अभिषेक शुक्ला बने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा यूपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

May 19, 2026
पानकुँवर इंटरनेशनल स्कूल इटावा में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

पानकुँवर इंटरनेशनल स्कूल इटावा में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

May 19, 2026
इटावा पुलिस का सराहनीय कार्य

इटावा पुलिस का सराहनीय कार्य

May 19, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7